{"_id":"64ddee6e6aa84b157d010313","slug":"accused-of-theft-and-vandalism-in-temple-of-modinagar-arrested-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Modinagar: मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई सामान मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Modinagar: मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई सामान मिले गायब
Thu, 17 Aug 2023 03:25 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:25 PM IST
सार
एक मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर की गोविन्दपुरी कॉलोनी स्थित एक मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी मंदिर में पहले भी चोरी कर चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ हिन्दूवादी नेता नीरज शर्मा ने बताया कि गोविन्दपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी स्थित एक मंदिर में कई सामान गायब मिले।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने मंदिर में भी तोड़फोड़ की। बुधवार सुबह लोगों को पता लगा तो भीड़ जमा हो गई। इसी बीच एक संदिग्ध वहां से कुछ सामान लेकर भागता दिखा। भीड़ को देखकर युवक और तेज दौड़ने लगा। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी के थैले से मंदिर से चोरी सामान मिला तो भीड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी गैर संप्रदाय का निकाला। घटना से लोगों में आक्रोश है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी मंदिर में चोरी कर चुका है तथा कुछ दिन पूर्व ही वह चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया था। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी समीर निवासी गोविन्दुपरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन