फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of swindling Rs 25 lakh from a retired captain on the pretext of partnership

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त कैप्टन से साझेदारी का झांसा देकर 25 लाख हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of swindling Rs 25 lakh from a retired captain on the pretext of partnership
खोड़ा। कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित विंध्याचल अपार्टमेंट निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी डॉ. सरफराज हुसैन ने अपने परिचित आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अब्दुर्रहमान और उनकी पत्नी शबाना खान समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने उन्हें मकनपुर स्थित अपने अस्पताल में साझेदार बनाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये का निवेश कराया। इसके बाद न तो उन्हें लाभांश दिया और न ही असल रकम वापस की। तकादा करने पर आरोपियों ने मारने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी से निवेश दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 30 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

दर्ज मुकदमे में डॉ. सरफराज हुसैन ने बताया कि वह भारतीय सेना के मेडिकल कोर के कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्ति के बाद कुछ समय उन्होंने कुवैत में भी अपनी जनसेवाएं दी हैं। बताया कि खोड़ा के विश्वनाथ कॉलोनी निवासी डॉ. अब्दुर्रहमान से उनका अच्छा परिचय था। अब्दुर्रहमान मकनपुर में एनसीआर अस्पताल का संचालन करते हैं। बताया कि चिकित्सक ने उन्हें अस्पताल की जर्जर हालत बताते हुए साझेदार बनने और निवेश करने का प्रस्ताव दिया। कई बार कहने के बाद वह इसके लिए तैयार हो गए और दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक 19 लाख रुपये अस्पताल की मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए निवेश किए। इसके अलावा एक संयुक्त बैंक खाता खोलकर छह लाख रुपये उसमें भी जमा किए।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉ. अब्दुर्रहमान, उनकी पत्नी शबाना खान, अस्पताल के सामान्य प्रबंधक अतीकुर्रहमान और कर्मचारी डोरिश फ्रांसिस ने मिलकर न तो कभी रकम का सही हिसाब दिया और न ही निवेश का लाभांश। आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तब आरोपी धमकी देने लगे। तब उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सैन्य अधिकारी की ओर से दिए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष से भी संपर्क कर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed