फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of molesting a student issued challan for disturbing peace

Ghaziabad News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का शांतिभंग में किया चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a student issued challan for disturbing peace
मोदीनगर। घर में घुसकर एमएससी की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर कर दिया। लिस के खेल की जानकारी परिजनों व अन्य लोगों को लगी तो आक्रोश पैदा हो गया। प्रकरण की जानकारी होने पर डीसीपी ग्रामीण जोन ने एसीपी मोदीनगर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री एक कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। एक मनचला काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा है। मनचला दो दिन पूर्व जबरन घर में घुस गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मनचले ने छात्रा के घर में तोड़फोड़ की और शादी का दबाव बनाया। शादी नहीं करने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने व खुदकुशी करने की धमकी दी थी। डर के कारण छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी शिवम उर्फ विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed