फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of embezzling 53 lakhs from the builder by doing a land deal

Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर बिल्डर से 53 लाख हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling 53 lakhs from the builder by doing a land deal
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर छह निवासी जगदीश प्रसाद डागा ने टीलामोड़ थाने में औरंगाबाद के रिस्तल निवासी दर्शन, करतार और प्रताप समेत आठ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने संपत्ति बिक्री के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में जगदीश प्रसाद डागा ने बताया कि वह एक रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत हैं। बताया कि 11 वर्ष पहले कंपनी ने रिस्तल गांव में जमीन देखी थी, जिसके लिए दर्शन से करीब 2.65 करोड़ रुपये में सौदा तय किया था। 53 लाख रुपये उन्होंने बयाना बतौर देकर एग्रीमेंट भी कर लिया। आरोप है कि शुरू में तहसील हड़ताल के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पाई। कुछ दिन बाद दर्शन बीमारी का बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा। आरोप यह भी है कि इस दौरान दर्शन ने प्लॉट की खुदाई करके मिट्टी चोरी करनी भी शुरू कर दी। उसने करीब नौ फीट खुदाई करा मिट्टी बेच दी। विरोध करने पर कंपनी के कर्मचारियों से दर्शन, उसके बेटे करतार, प्रताप, रवींद्र व संजू ने मारपीट की। यहां तक कि बंधक भी बनाया। जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की तब उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article