{"_id":"68a8dc251dd478a72301af2a","slug":"accused-of-drowning-a-seven-year-old-girl-case-filed-against-four-people-including-her-stepfather-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-705116-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सात साल की बच्ची को डुबोकर मारने का आरोप, सौतेले पिता समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सात साल की बच्ची को डुबोकर मारने का आरोप, सौतेले पिता समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
गाजियाबाद।
नंदग्राम के हरवंशनगर में सात साल की बच्ची को ड्रम में भरे पानी में डुबोकर मारने की घटना सामने आई है। इस मामले में बच्ची के नाना ने सौतेले पिता किरनदीप, दादा राधेश्याम, दादी सरिता व चाचा सूरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
बागपत के बालैनी निवासी तेजवीर ने बताया कि जून 2025 में उन्होंने अपनी बेटी रचना की दूसरी शादी नंदग्राम के हरवंशनगर निवासी किरनदीप से की थी। उनकी बेटी की पहले पति से सात साल की बेटी थी, शादी होने के बाद उनकी धेवती शिया भी उनके साथ आ गई। शुरुआत से ही ससुरालीजन उसको बोझ समझने लगे थे। उसको छोटी छोटी बात पर पीटा जाता था। कुछ दिन से ससुरालियों की निगाह उनकी बेटी के खाते में जमा रकम पर थी। यह रकम उसको पहले पति से तलाक होने के बाद मिली थी। जब उनकी बेटी ने रकम देने से मना कर दिया तो उन्होंने रचना और उनकी बेटी का ज्यादा उत्पीड़न शुरू कर दिया। जब उनको लगा कि एक भी पैसा उनको नहीं मिलेगा तो उन्होेंने शिया को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी तहत उन्होंने ड्रम में पानी भरा और उसको डुबो दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम कराया तो उसमें उनकी धेवती के शरीर पर पांच, छह जगह चोट के गहरे निशान मिले। इस बारे में एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है।