{"_id":"68127594977e4ae7fe010bba","slug":"accused-of-cow-slaughter-injured-after-being-shot-in-encounter-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-624006-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुठभेड़ में गोली लगने से गोकशी का आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुठभेड़ में गोली लगने से गोकशी का आरोपी घायल
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी पुलिस की बुधवार की सुबह गोकशी की घटना में वांछित चल रहे बिलाल से वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बिलाल के पैर में जा लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बुधवार की सुबह वेव सिटी पुलिस कुडियागढी अंडरपास के नीचे चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार आ रहा था जो पुलिस टीम को देखते ही अचानक अपनी बाइक मोड़ी और भूडगढी कच्चे रास्ते की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बाइक सवार को घेरने का प्रयास किया। आरोप है कि बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार के पैर में पुलिस टीम की गोली जा लगी और वह घायल हो गया। जिसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में घायल ने अपना नाम बिलाल निवासी किले वाली मजिस्द डासना थाना वेव सिटी बताया और जब उससे और सघन पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके खिलाफ गाजियाबाद एवं दिल्ली एनसीआर में दो दर्जन से भी ज्यादा केस रजिस्टर्ड हैं। एसीपी ने बताया कि थाना वेव सिटी पर पंजीकृत गौकशी के मुकदमे में ये वांछित चल रहा था और उसने ये स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। अब पूछताछ के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घायल होने के कारण उसे उपचार हेतु सीएचसी डासना में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा व एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है।