फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   accused of cheating 66 lakhs

Ghaziabad News: 66 लाख की ठगी का आरोप लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
accused of cheating 66 lakhs
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में व्यापारी ने दूसरे व्यापारी पर माल देने के बदले 66 लाखों रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। नंदग्राम ब्रजनगरी निवासी सलीम मलिक ने बताया कि उनकी मेरठ की एक कंपनी से स्क्रैप बेचने के लिए तीन साल पहले समझौता हुआ था। आरोप है कि कंपनी ने उनके 6649421 रुपये ले लिए और स्क्रैप माल नहीं दिया। बीच में जो समझौता हुआ, उसके जो चेक दिए थे, वह भी बाउंस हो गए। रकम मांगने पर आरोपी अब उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मामले में सलीम मलिक, अरशद अजहर निवासी रामबाग कॉलोनी नौचंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग युवकों से लाखों रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed