फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused arrested for stealing passengers' luggage and phones

Ghaziabad News: यात्रियों के सामान और फोन चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing passengers' luggage and phones
गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सक्रिय शातिर चोरों के खिलाफ जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। ट्रेनों में यात्रियों का सामान और मोबाइल फाेन चोरी करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि ट्रेनों में अपराध की रोकथाम व अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक प्लेटफार्म नंबर 5/6 के बीच बने पैदल पुल (फुटओवर ब्रिज) पर विजयनगर जाने वाले रास्ते के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर दोपहर करीब 12 बजे दोनों को मौके से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो स्मार्ट फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है। जांच में पाया गया कि ये मोबाइल फोन विभिन्न मुकदमों से संबंधित चोरी के हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आंबेडकर नगर के ग्राम ककरा निवासी शिवम (24) और दिल्ली के मंडावली रेलवे कॉलोनी निवासी शंकर (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों में चढ़कर भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए यात्रियों के मोबाइल फोन, पर्स, बैग और नकदी चोरी करते थे और उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जीआरपी गाजियाबाद, जीआरपी चारबाग (लखनऊ), जीआरपी मथुरा जंक्शन और जहांगीरगंज थाने में चोरी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी शंकर का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed