{"_id":"6ac949853be0ed75df00d79e","slug":"accusation-of-smashing-a-persons-head-with-a-brick-for-objecting-to-someone-loitering-in-the-street-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111090-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गली में चक्कर काटने का विरोध करने पर ईंट मारकर सिर फोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गली में चक्कर काटने का विरोध करने पर ईंट मारकर सिर फोड़ने का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सारा में गली में चक्कर काटने का विरोध करने पर दबंग ने ईंट मारकर युवक सोनू का सिर फोड़ दिया। सोनू को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
गांव सारा निवासी सोनू ने बताया कि एक दबंग गली में रोजाना चक्कर काटता रहता है। उसे कई बार मना किया मगर वह नहीं माना। आरोपी शुक्रवार दोपहर भी गली में चक्कर काट रहा था। सोनू ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गुस्साए आरोपी ने सोनू को पीट दिया और ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। सोनू को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।