{"_id":"6a6a4b12602b55b54e0b4a14","slug":"accusation-of-beating-up-a-brother-and-firing-shots-in-the-air-after-he-objected-to-the-molestation-of-his-sister-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110312-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटने, हवाई फायरिंग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटने, हवाई फायरिंग करने का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक गांव में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि लोगों के जमा होने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उक्त गांव निवासी युवक के अनुसार बीती 24 जुलाई को उसकी बहन किसी काम से जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव निवासी दबंगाें ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। गांव के जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि मंगलवार शाम ड्यूटी से लौटते समय आरोपियों ने युवक को गांव के बाहर जबरन रोक लिया और डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। लोगों के आने पर खुद को घिरता देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार मयंक, दीपांशु और संजय व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।