{"_id":"6aee31ad39ded834b0016265","slug":"accusation-of-beating-a-young-man-and-dumping-him-believing-him-to-be-dead-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1017403-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक को पीटकर मरा समझकर फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक को पीटकर मरा समझकर फेंकने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र के गांव जलालाबाद में एक युवक को जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पीटा गया। हमलावरों ने उसे मरा समझकर घर के बाहर फेंक दिया था। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी मसूरी सुनील भारद्वाज ने बताया कि शिकायतकर्ता सलमान के मुताबिक घटना 21 जून 2026 की रात करीब दो बजे हुई। गांव के रोजू और दो अज्ञात लोग उनके भाई फरमान को घर से बुलाकर ले गए। फरमान को लोहे की रॉड, डंडों, फावड़े के बिट्टे और पंच से बेरहमी से पीटा गया। फरमान को गंभीर रूप से घायल कर घर के बाहर फेंक दिया गया। कुत्तों के भौंकने पर परिवार ने फरमान को बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा पाया। उन्हें पहले सुभारती अस्पताल मेरठ ले जाया गया। वहां से उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। फरमान लगभग 15 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे और उनका इलाज जारी रहा।
बताया कि फरमान 22 जुलाई 2026 को होश में आए और उन्होंने घटना का पूरा विवरण परिवार को बताया। इसके बाद सलमान और उनके पिता नफीस ने मुरादनगर थाने और गंगानगर पुलिस चौकी पर कई बार शिकायत दी। उन्होंने फरमान के बयान दर्ज करने और मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने टालमटोल करते हुए कहा कि पहले इलाज करा लो, मुकदमा बाद में दर्ज हो जाएगा। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसीपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी रोजू और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।