{"_id":"6a3ae0eb4d5f09f04d088564","slug":"accusation-of-attack-on-a-young-man-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109925-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक पर हमले का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी स्थित हरमुखपुरी कॉलोनी गेट नंबर एक के सामने कार सवार आरोपियों ने साइड न देने पर अन्य कार सवार युवक अमन कौशिक पर सरिया से हमला कर दिया। आरोपियों ने सरिया मारकर अमन कौशिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और कार में तोड़फोड़ की। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के सौंदा मार्ग स्थित आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अमन कौशिक के अनुसार सोमवार रात दस बजे वह कार से खाना लेने गोविंदपुरी जा रहे थे। पीछे चल रहे कार सवार तेज हॉर्न बजा रहे थे। आरोप है कि आरोपी कार सवारों ने उन्हें हरमुखपुर गेट के सामने ओवरटेक कर रोक लिया। कार सवार चार आरोपी अमन से गाली गलौज करने लगे और कार में रखे सरिया से उन हमला कर दिया। आरोपियों ने अमन को सरिया और लात-घूंसों से बुरी तरफ पीटा। आरोपियों ने सरिया मारकर अमन की कार क्षतिग्रस्त कर दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।