फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accidents continue unabated; department awaits budget

Ghaziabad News: हादसों पर नहीं लग रही रोक, बजट के इंतजार में विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accidents continue unabated; department awaits budget
गाजियाबाद। 40 साल से अधिक पुराने आरओबी हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। छह महीने में आरडीसी आरओबी पर दूसरी बार हादसे ने एक जान ले ली। इसी साल जनवरी में कार दुर्घटना होकर नीचे गिर गई थी, जिसमें कार सवार पिता की मौत हो गई थी जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

हादसे के बाद सवाल उठने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से आरओबी की रेलिंग और फुटपाथ को ऊंचा करने और मरम्मत के लिए के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया। खास बात यह है कि पांच महीने से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन पुल पर काम शुरू नहीं हो पाया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि आरडीसी और भाटिया मोड़ आरओबी की मरम्मत और फुटपाथ को ऊंचा करने के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------

हादसों के प्रमुख कारण

फुटपाथ की कम ऊंचाई

रेलिंग की कम ऊंचाई

रेडियम पट्टी का अभाव

डिवाइडर का कम ऊंचा होना

पथ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होना

सावधानी का बोर्ड न लगा होना


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed