{"_id":"6ac94e50bd9bbdc5390e2278","slug":"accident-on-delhi-dehradun-expressway-father-and-son-injured-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25186-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को जानकारी दी और दोनों को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है।
दिल्ली के करावल नगर निवासी धर्मवीर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने पिता रमन के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से बागपत से घर लौट रहे थे। मंडोला गांव के पास एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि घायल पिता-पुत्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस भागे हुए आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र ने हेलमेट पहन रखा था, इस वजह से उनकी जान बच सकी।