फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Abused people of Ayodhya on BJP's defeat, two arrested

Ghaziabad News: भाजपा की हार पर अयोध्या के लोगों को कहे अपशब्द, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Abused people of Ayodhya on BJP's defeat, two arrested
अयोध्या पर विवादित टिप्पणी करने वाले दोनो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
साहिबाबाद। अयोध्या में भाजपा उम्मीदवार की हार पर हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे। अयोध्या के लोगों को गद्दार तक कह डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज तक वीडियो में नजर आ रहे दीपक चौधरी और मनु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर चुनाव के दौरान दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने का केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन




टीला मोड़ थाने में दरोगा की ओर दर्ज केस में बताया गया है कि दीपक उर्फ दक्ष चौधरी दिल्ली के सीलमपुर के शास्त्री पार्क और अनु चौधरी ट्रांस हिंडन क्षेत्र के गरिमा गार्डन का निवासी है। दोनों कार में बैठे बात कर रहे हैं। दीपक कह रहा है, अयोध्यावासियों ने भाजपा के साथ गलत किया है। भगवान श्रीराम को मंदिर में लाने वाली भाजपा के नमक का फर्ज अदा नहीं किया। जिस पार्टी ने राम मंदिर की मांग करने वाले लोगों पर गोलियां चलवाई, उसे ही वोट देकर जिता दिया।
विज्ञापन




दक्ष के बराबर में बैठा अनु चौधरी भी इसी तरह अयोध्या के लोगों पर गुस्सा निकालता दिख रहा है। दोनों ने अयोध्यावासियों के लिए अपशब्द भी कहे। एक्स अकाउंट पर वीडियो को देखकर डीसीपी ने केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दरोगा ओमवीर सिंह ने वीडियो को साक्ष्य मानकर धार्मिक भावना भड़काने और अपशब्द कहने की धाराओं में केस दर्ज किया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी मुकदमे दर्ज

दीपक और अनु चौधरी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में दोनों को नामजद किया गया था। कन्हैया के समर्थकों ने दोनों को पकड़कर पीटा था। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया था। इससे पहले अनु चौधरी के खिलाफ एक केस टीला मोड़ थाने में दर्ज हुआ था। इसमें उस पर धार्मिक स्थल में जूते पहनकर घुसने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed