फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   aawip

आविप के खिलाफ एकमत हुए शिखर एंक्लेव के लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
aawip
\n\nआविप के खिलाफ एकमत हुए शिखर एंक्लेव के लोग\n\n- मीटिंग कर रेजिडेंट्स ने कहा नहीं देंगे अतिरिक्त मेंटेनेंस\n\n- आविप अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सीएम से शिकायत करने की कही बात\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\n
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद द्वारा शिखर एंक्लेव में अतिरिक्त मेंटेनेंस चार्ज मांगे जाने के खिलाफ सोसायटी के रेजिडेंट्स ने बैठक की और अतिरिक्त मेंटेनेंस चार्ज न देने को एकमत हुए। सोसायटी के रेजिडेंट्स ने पूरे मामले की शिकायत सीएम तक पहुंचाने का फैसला लिया। सोशल डिस्टेंशिंग के साथ यहां के रेजिडेंट्स ने बैठक कर आविप की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही।\n\nबता दें कि मेंटेनेंस चार्ज के मामले में आविप के साथ शिखर एंक्लेव सोसायटी रेजिडेंट्स का विवाद चल रहा है। मेंटेनेंस चार्ज न देने पर आविप द्वारा सोसायटी रेजिडेंट्स को नोटिस भेजकर यहां की सिक्यॉरिटी व्यवस्था हटाने, जनरेटरों में डीज़ल न भरने का नोटिस भेजा है। इसी संदर्भ में सोसायटी के लोगों ने बैठक कर मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर अतिरिक्त पैसा मांगे जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की और सबने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि आवास विकास परिषद द्वारा मांगा गया मेंटेनेंस शुल्क नाजायज़ होने के कारण अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व कमिश्नर आवास विकास परिषद, लखनऊ को की जाएगी। बैठक में शामिल रेजिडेंटस का कहना था कि  एक तरफ़ तो आवास विकास परिषद 1 जनवरी 2019 से अप्रैल 2020 तक का मेंटेनेंस शुल्क निवासियों से मांग रहा है और दूसरी ओर अपने द्वारा ही दिनांक 09.07.2020 को पत्र जारी कर यह कह रहा है कि रख रखाव मद में दी गई धनराशि लगभग समाप्त हो चुकी है। रेजिडेंट्स का कहना है कि दोनों बातों में विरोधाभास है।  लोगों का कहना है कि 9 जुलाई को लिखे पत्र के मुताबिक जुलाई तक आविप के पास मेंटेनेंस मद का पैसा बचा हुआ था लेकिन वह रेजिडेंट्स से पिछले वर्ष का भी मेंटेनेंस शुल्क मांग रहा है जो कि अवैैध है। बैठक में मुख्य रूप से वीएस तोमर, सुनील कुमार, एसएस नेगी, सुरेंदर पठानिया, सतीश राणा, प्रशांत कांबोज, राजेश पवार आदि मौजूद रहे।\n\n-------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed