{"_id":"5719011d4f1c1bcf4f8b4840","slug":"aadhaar-will-also-without-subsidies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार कार्ड के भी मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आधार कार्ड के भी मिलेगी सब्सिडी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस उपभोक्ताओं के यदि आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं हुए हैं तो भी उन्हें सब्सिडी मिलेगी। गैस कंपनियों ने ग्राहकों को राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। गाजियाबाद में अभी तक करीब 2 लाख ग्राहकों ने आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन
गैस कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनियों ने शुरुआत में नियम बनाया था कि जिसका आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं हुआ है उसे गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। बाद में इस नियम को बदलते हुए अब सभी गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
दो लाख उपभोक्ताओं को होगा फायदा
एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार का कहना है कि जनपद में करीब सात लाख गैस उपभोक्ता हैं। करीब दो लाख ग्राहकों ने आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं कराया है। कंपनियों द्वारा दी गई राहत से इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी की धनराशि बेरोकटोक उनके अकाउंट में जाती रहेगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं कंपनी अधिकारी
आईओसी के एरिया मैनेजर उमेश पाल का कहना है कि कंपनी ने राहत जरूर दी है, लेकिन ग्राहकों को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द से जल्द कार्ड बनवाकर अकाउंट से लिंक कराए। कंपनी बीच में कभी भी सब्सिडी रोक सकती है।