फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young woman and a teenager went missing, two youths were booked

Ghaziabad News: युवती और किशोरी हुई लापता, दो युवकों पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A young woman and a teenager went missing, two youths were booked
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से युवती और किशोरी संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। परिजनों ने बेटियों को बहला-फुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी चार मार्च को घर से किसी काम के लिए कहकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं आई तो देर रात को उसका मोबाइल फोन मिलाया, वह स्विच ऑफ था। उन्होंने बेटी की सहेलियों को फोन लगाए पर जानकारी नहीं मिल पाई। पीड़ित पिता ने अर्थला निवासी तरुण पर बेटी को बहला-फसलाकर ले जाने और अगवा करने का आरोप लगाया है। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए तलाश करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला भी इसी थानाक्षेत्र का है। पीड़ित पिता ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी चार मार्च से लापता है। उन्होंने पंजाब के लुधियाना निवासी दीपक उर्फ मनदीप पर बेटी को अगुवा और बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बेटी का मोबाइल फोन बंद है और दीपक का नंबर नहीं लग रहा। पीड़ित ने बेटी को जल्द से जल्द तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है। साहिबाबाद की एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि दोनों परिवार की शिकायत दर्ज कर लड़कियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed