फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was stabbed and injured when he asked for a loan

Ghaziabad News: उधारी मांगने पर युवक को चाकू मारकर किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed and injured when he asked for a loan
मोदीनगर। नगर की नंदनगरी कॉलोनी निवासी युवक शुभम कुमार को उधारी की रकम मांगने पर आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। शुभम को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

शुभम कुमार ने बताया कि कॉलोनी निवासी दो युवकों ने उनसे कुछ रकम उधार ली थी। कई बार तकादा करने पर आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। आरोप है कि इस बात को लेकर आरोपी युवक शुभम से रंजिश रखने लगे। शुभम कुमार बृहस्पतिवार रात तिबड़ा मार्ग की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि तभी आरोपियों ने उन्हें जबरन रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने शुभम को चाकू मार दिया। शोर होने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। शुभम ने पुलिस से मामले की शिकायत की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed