{"_id":"681275f51a3925198c071280","slug":"a-young-man-was-beaten-up-inside-a-house-due-to-an-old-rivalry-case-registered-against-five-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105889-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में युवक को घर में घुसकर पीटा, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में युवक को घर में घुसकर पीटा, पांच पर केस
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव अमीरपुर गढ़ी में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने अमित कुमार के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
अमित कुमार ने बताया कि पड़ोसी सुरेश पाल उनसे किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण वह कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है। आरोप है कि सोमवार रात सुरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अमित की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश पाल,भारत ,आदेश ,हिमांशु और नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।