फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man died after being hit by a tractor-trolley

Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a tractor-trolley
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के बम्हेटा कट के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर शोएब (20) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाते तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा निवासी शोएब सोमवार की सुबह बाइक से गाजियाबाद आया था। दोपहर करीब एक बजे जब वह बम्हैटा कट के नजदीक पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल शोएब को सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हालांकि आरोपी चालक हादसे के बाद भाग गया। बताया कि देर शाम तक परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी। तहरीर के आधार पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed