{"_id":"691f7f4d1079fda5b3008eda","slug":"a-woman-was-sexually-exploited-on-the-pretext-of-marriage-an-fir-was-lodged-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-12444-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र निवासी युवती ने ब्यूटी उत्पाद विक्रेता अजीत सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने दुकानदार पर गर्भपात कराने और छह लाख रुपये हड़पने समेत जाति सूचक अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है। वह कुछ खरीदारी करने अजीत सिंह की दुकान पर गई थी। उस समय दुकान पर सामान नहीं मिला। इस पर अजीत सिंह ने सामान ऑनलाइन मंगवाकर पहुंचाने की बात कही और मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि अजीत उन्हें घुमाने के बहाने एक होटल में ले गया और उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए। करीब छह महीने तक आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उन्हें शिवानी नाम की महिला ने फोन करके खुद को अजीत की पत्नी बताया। इस पर आरोपी ने जल्द ही तलाक लेने की बात कही। इस दौरान अजीत ने दुकान के लिए जरूरत बताकर उनसे छह लाख रुपये भी ले लिए। गर्भपात भी कराया। अक्तूबर 2025 में उन्होंने अजीत से शादी करने के कहा तब आरोपी ने उन्हें जाति सूचक अपशब्द कहते हुए गाली गलौज की। यहां तक कि चेहरे पर तेजाब डालने तक की धमकी दे डाली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।