फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A woman was mideed in Ghaziabad Loni

हैवानियत पर उतरा पड़ोसी: गाजियाबाद में महिला से दुष्कर्म, परेशान होकर ब्लैक लिस्ट किया नंबर; फिर भी नहीं माना

Tue, 02 Jul 2024 03:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 03:11 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के कॉलोनी का मामला बताया जा रहा है। पड़ोसी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
A woman was mideed in Ghaziabad Loni
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला ने बताया कि पड़ोसी अरुण रात के समय उनके घर में चोरी छुपे आ गया था। महिला ऊपर छत पर सो रही थी। लाइट आने पर महिला जब नीचे आई तो आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी उसे फोन करके परेशान करता था। महिला ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed