फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A teenager was gang-raped on the pretext of providing ration

Ghaziabad News: राशन दिलाने के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A teenager was gang-raped on the pretext of providing ration
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी राशन लेने घर से बाजार के लिए निकली। रास्ते में किशोरी का परिचित मिला और राशन दिलाने के बहाने नवयुग मार्केट स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपी युवक ने अपने परिचित को भी बुला लिया। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भगा दिया। कई दिनों से डरी-सहमी किशोरी ने घटना के चार दिन बाद आरोपियों की करतूत परिजनों को बताई। नगर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी धवन जायसवाल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी 15 मई की दोपहर राशन का सामान लेने घर से बाजार के लिए निकली। रास्ते में कैला भट्ठा निवासी युवक किशोरी को मिला और राशन दिलवाने का आश्वासन दिया। आरोपी उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर नवयुग मार्केट स्थित एक होटल में ले गया। किशोरी ने होटल में जाने का विरोध किया तो जबरन उसे खींच लिया गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। इसके साथ ही युवक ने अपने दोस्त को भी होटल में बुला लिया और उसने भी किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा तान दिया और डरा धमकाकर हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी को इस घटना की बाबत बताने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घर लौटी किशोरी कई दिनों तक गुमसुम रही। पूछने पर किशोरी ने अपनी मां से घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को कई बार इस बाबत शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित अपने बेटी के साथ पुलिस आयुक्त से मिले। जिनके आदेश पर नगर कोतवाली ने कैला भट्ठा निवासी आसिफ और उसके दोस्त गोलू के खिलाफ किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आज बयान होंगे दर्ज

डीसीपी धवन जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को किशोरी के 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सामूहिक दुष्कर्म के अलावा भी कुछ विवाद सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है। साक्ष्यों और बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed