दीवार फांद ऊपर पहुंचा दरिंदा: छत पर खेल रही कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी
किशोरी ने विरोध किया तो अरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। घटना के वक्त साथी किशोर भी वहीं मौजूद रहा। घिनौनी करतूत के बाद दोनों आरोपी बच्ची को बदहवास छोड़कर वहां से फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदीनगर की एक कॉलोनी में सोमवार रात घर की छत पर खेल रही 10 वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा से पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी अपने साथी के साथ दीवार फांदकर किशोरी की छत पर पहुंचा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी किशोर और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 10 वर्षीय पुत्री एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। बताया गया कि सोमवार रात बच्ची छत पर अकेली खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी किशोर अपने साथी की मदद से दीवार फांदकर छत पर पहुंचा जहां उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी ने विरोध किया तो अरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। घटना के वक्त साथी किशोर भी वहीं मौजूद रहा। घिनौनी करतूत के बाद दोनों आरोपी बच्ची को बदहवास छोड़कर वहां से फरार हो गए। काफी देर तक बच्ची जब नीचे नहीं आई तो पिता छत पर पहुंचे। वहां बच्ची की हालत देखकर वह सन्न रह गए।
बच्ची को चिकित्सक के पास ले जाया गया। होश आने पर बच्ची ने आपबीती बताई तो परिजनों के पैरो तले की जमीन खिसक गई। पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर और उसके दोस्त के खिलाफ धारा 376(एबी)/120बी व 5एम/6 पोक्सो एक्ट तथा 3(2)5 क एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।