फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A guard was assaulted in a society in the Crossing Republic police station area

नियम तोड़े, गार्ड पीटा, अगवा करने चले: सोसायटी में दिखाई दादागिरी, नियमों पर अड़े गार्ड से भिड़े दबंग; Video

Sun, 21 Dec 2025 01:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Dec 2025 01:15 PM IST
सार

गाजियाबाद की एक सोसायटी के दो निवासियों ने एक गार्ड के साथ न केवल मारपीट करने, बल्कि उसे कार में अगवा करने का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

विज्ञापन
A guard was assaulted in a society in the Crossing Republic police station area
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की जीएच 7 सोसायटी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोसायटी के दो निवासियों ने एक गार्ड के साथ न केवल मारपीट करने, बल्कि उसे कार में अगवा करने का प्रयास किया है। गार्ड ने कार पर स्टीकर न होने के कारण उक्त निवासियों को मुख्य गेट से प्रवेश देने से मना कर दिया था और उन्हें दूसरे गेट से आने के लिए कहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गार्ड ने नियमों का पालन करते हुए बिना स्टीकर वाली कार को सोसायटी में प्रवेश देने से रोका। गार्ड ने दूसरे गेट से अंदर जाने के लिए कहा। इसी बात पर सोसायटी के दो निवासी भड़क गए और उन्होंने गार्ड के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि हाथापाई भी की। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने गार्ड को जबरन अपनी कार में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही लोगों ने गार्ड को बचा लिया।
विज्ञापन


पीड़ित गार्ड ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एक दिन पूर्व भी इन लोगों ने इसी तरह का विवाद किया था। यह घटना सोसायटी के निवासियों के बीच सुरक्षा नियमों को लेकर बढ़ती लापरवाही और असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसले को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गंभीर मामले को लेकर, पीड़ित गार्ड और सोसायटी के अन्य निवासी पुलिस से शिकायत करने पहुंचे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed