{"_id":"67ed8829a59445ae8b06eaa9","slug":"a-girl-student-going-with-a-classmate-was-stopped-and-beaten-up-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105626-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सहपाठी के साथ जा रही छात्रा को रोककर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सहपाठी के साथ जा रही छात्रा को रोककर पीटा
विज्ञापन
मुरादनगर। सहपाठी के साथ बाइक पर जा रही दसवीं की छात्रा का पीछा कर पांच छह युवकों ने रोककर पिटाई कर वीडियो बनाई। आरोपियों ने छात्रा पर दूसरे समुदाय के युवक के साथ घूमने पर एतराज जताया। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल कर छात्रा को बदनाम कर रहे हैं। दहशत के चलते छात्रा ने खुद को घर में कैद कर लिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
थानाक्षेत्र के गांव निवासी किशोरी गाजियाबाद के स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। ईद पर छात्रा अपने घर आई थी। ईद पर छात्रा का सहपाठी दूसरे समुदाय का युवक भी गांव आ गया। छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी पुत्री अपने सहपाठी के साथ अन्य सहपाठी से मिलने पास के गांव युवक की बाइक से जा रही थी। गांव के बाहर वाले रास्ते में वह पहुंची, तो गांव के पांच छह युवकों ने पीछा कर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद युवकों ने छात्रा के सहपाठी का परिचय पूछा। डर के कारण युवक बाइक तेज कर भाग गया। आरोपियों ने करीब तीन किमी तक पीछा कर उन्हें दूसरे गांव के गेट के पास रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा पर दूसरे समुदाय के युवक के साथ घूमने पर एतराज जताया और उसकी पिटाई की।
इतना ही नहीं पिटाई व अभद्रता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके कारण छात्रा की काफी बदनामी हो गई और वह घर से भी निकल नहीं पा रही है। शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। एसीपी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच छह अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।