फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A four-hour outage turned into a seven-and-a-half-hour cut; people were left desperate for water

Ghaziabad News: चार घंटे का समय लेकर साढ़े सात घंटे का लगा दिया कट, पानी के लिए भी तरसे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A four-hour outage turned into a seven-and-a-half-hour cut; people were left desperate for water
गाजियाबाद। नेहरूनगर समेत आसपास के छह इलाकों में विद्युत उपकरणों की मरम्मत का कार्य कई कॉलोनियों के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। दोपहर 12 बजे से बिजली कटौती की घोषणा के बाद कुछ इलाकों में साढ़े 11 बजे ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। आपूर्ति साढ़े सात बजे के बाद सामान्य हो सकी। इससे 50 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्य में अधिक समय लगने पर अधिकारी जांच कराने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस कटौती से लोगों को गर्मी में तो परेशान होना पड़ा, साथ ही कई घरों में पानी तक खत्म हो गया। आठ घंटे तक आपूर्ति सुचारू नहीं होने से इनवर्टर की बैटरी तक खत्म हो गई। विभाग का दावा था कि शाम चार बजे आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी, लेकिन इसके साढ़े तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

नेहरूनगर निवासी आकाश जैन ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे इलाके की बिजली गुल हो गई और शाम साढ़े सात बजे के बाद ही आपूर्ति शुरू हुई। इसकी वजह से इनवर्टर तक बंद हो गया। बिजली नहीं होने के कारण मोटर नहीं चल पाई और तो पानी नहीं मिला। पीने के लिए पानी बाहर से लेना पड़ा। बिजली विभाग ने इस पर पहले ही जानकारी देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसीबी बदलने के लिए लिया था कट
ऊर्जा निगम की ओर से मंगलवार को 11 केवी की वीसीबी बदलने के लिए सभी 11 केवी वाले फीडरों पर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की योजना बनाई गई थी। इस दौरान नेहरूनगर सेकेंड ए, सेकेंड बी, सेकेंड ई, मालीवाड़ा, दिनागढ़ी, जेठवाड़ा, पुराना बस अड्डा और सब्जी मंडी इलाके में बिजली कटौती होनी थी। लोगों का कहना है कि इतनी लंबी कटौती की जानकारी कुछ दिन पहले दी जानी चाहिए, जिससे लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। कुछ घंटे पहले जानकारी मिलने पर लोग क्या कर सकते हैं।
कोट
बिजली कटौती को लेकर पहले ही सारणी जारी की गई थी। कार्य में समय ज्यादा लगा। ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच करवाई जा रही है।
-पवन अग्रवाल, मुख्य अभियंता, जोन एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed