फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A couple was cheated of Rs 3.25 lakh in the name of getting a job

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर दंपती से सवा तीन लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A couple was cheated of Rs 3.25 lakh in the name of getting a job
गाजियाबाद। नामी कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर दंपती से सवा तीन लाख की ठगी की घटना सामने आई है। मामले में नंदग्राम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट्स सोसायटी निवासी प्रशांत छोकर ने बताया कि एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात शालीमार गार्डन के वाजिद अली से हुई थी। वह काफी समय से नौकरी की तलाश में थे, इस संबंध में उन्होंने वाजिद से भी जिक्र किया था। वाजिद ने दावा किया कि उसके कई बड़ी कंपनियों में अधिकारियों से अच्छे रिश्ते हैं। वह दोनों की नौकरी लगवा सकता है। उसकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने तीन बार में वाजिद को सवा तीन लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि छह माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी और न ही वाजिद ने पैसा लौटाया। आरोपी उनको पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। अब उन्होंने मामले में नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि शिकायकर्ता से खाते में हुए लेनदेन का रिकॉर्ड मांगा गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप : नंदग्राम के हरवंशनगर में देवेंद्र कुमार ने अपने परिचित विक्रम राठौर व उनकी पत्नी शालिनी भंडारी पर 3.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी विक्रम राठौर से पुरानी जान पहचान थी। दोनाें ने पहले उनसे कई बार लेनदेन किया था, जिसको उन्होंने लौटा दिया था। इसी वजह से उन्होंने 3.10 लाख रुपये उनको उधार दे दिए। लेकिन अभी तक उन्होंने रकम नहीं लौटाई है। अब आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed