{"_id":"6834c625bd6b1d7fa901737d","slug":"a-constable-was-martyred-in-the-attack-by-villagers-on-the-police-who-had-come-in-plain-clothes-to-arrest-a-history-sheeter-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-643258-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सादी वर्दी में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों के हमले में सिपाही शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सादी वर्दी में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों के हमले में सिपाही शहीद
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के नहाल गांव में रविवार देर रात हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए सादी वर्दी में पहुंची नाेएडा पुलिस से हुई ग्रामीणों की भिड़ंत में एक सिपाही की जान चली गई। निजी वाहनों से पहुंची पुलिस टीम ने अचानक दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर (21) को पकड़ा था और कार में लेकर चल दिए थे। इस पर हिस्ट्रीशीटर के साथी ग्रामीण भड़क गए।
उन्होंने पथराव व फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में कार सवार पुलिस कर्मी तो हिस्ट्रीशीटर को लेकर निकल गए, लेकिन गतिरोध आने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों सिपाही घिर गए। फायरिंग में सिपाही सौरभ देशवाल गोली लगने से शहीद हो गए, जबकि एक अन्य सिपाही सोनित घायल हो गए।
पुलिस ने सोमवार शाम मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के साथी नन्नू और अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद नहाल गांव से ही मुशाहिद व अब्दुल खालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर के फेस-तृतीय थाना की पुलिस टीम ने रविवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सादी वर्दी और बगैर सरकारी वाहन के नहाल गांव में दबिश दी। थाना पुलिस को हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर को पकड़ने के लिए दबिश देने की जानकारी नहीं दी और न ही आमदगी दर्ज कराई। सात सिपाही बिना वर्दी एक निजी कार और बाइक से नहाल गांव में पहुंचे और हिस्ट्रीशीटर कादिर को उसके साथियों के बीच से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इसका हिस्ट्रीशटर के साथियों ने विरोध किया और टीम पर पथराव कर दिया। चार सिपाही कार में हिस्ट्रीशीटर को लेकर रवाना हो गए, जबकि बाइक सवार तीन सिपाहियों को ग्रामीणों ने घेर लिया और पथराव के साथ-साथ फायरिंग कर दी जिससे सवार सिपाही सौरभ देशवाल गोली लगने से घायल हो गए। साथियों ने सड़क पर जा रहे ऑटो से उन्हें यशोदा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, गाजियाबाद से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी और एसीपी मसूरी लिपी नगायच मौके पर पहुंचे और टीम से घटना की जानकारी जुटाई। डीसीपी ने बताया कि पांच टीमें तलाश में लगी हैं।