{"_id":"6549457bee7b768a3a047c18","slug":"a-child-was-bitten-by-a-monkey-in-nahal-and-a-dog-in-harsaon-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-236992-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाहल में बच्चे को बंदर व हरसांव में कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाहल में बच्चे को बंदर व हरसांव में कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। नाहल गांव में चार वर्ष के बच्चे के हाथ में बुरी तरह से बंदर ने काट लिया। हरसांव गांव में आठ साल के बच्चे को कुत्ते ने घायल कियो वहीं, राजनगर एक्सटेंशन में महिला को कुत्तों ने दौड़ाकर काट लिया। सोसायटी के लोगों ने महिला का इलाज कराया। तीनों में मामलों में एआरवी लगाने के अलावा मरहम पट्टी करनी पड़ी।
सोमवार को 63 बच्चों समेत 267 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इसमें 32 महिलाएं और 26 बुजुर्ग भी थे। 419 लोगों को दूसरी व तीसरी डोज लगाई गई।
मसूरी क्षेत्र के नाहल गांव के मेढ़कान निवासी मोहम्मद जुबेर का चार वर्षीय बेटा मोहम्मद साद घर से दुकान पर जा रहा था। रास्ते में बंदरों का झुंड एक घर के ऊपर लड़ रहा था। एक बंदर साद के ऊपर कूद गया और बच्चे को काट खाया। बंदर के हमले में बच्चा जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने बंदर भगाकर घायल बच्चे को उसके घर पहुंचाया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे के चाचा आबिद अली ने बताया कि एमएमजी अस्पताल में चिकित्सक ने बताया कि मासूम को एक इंजेक्शन 22 हजार रुपये का लगेगा, जो बाहर से आएगा। खरीदने में असमर्थता जताने पर घायल बच्चे को दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। पंद्रह दिन पहले उसी गांव के कुरेशियान मोहल्ले में भूरी 50 पत्नी अख्तर कुरैशी छत पर गई थी। वहां बंदरों ने उसे घेर लिया, महिला बंदरों से बचकर भागी तो छत से नीचे गिर गई। शरीर में कई जगह चोटें आईं और पैर में फ्रैक्चर भी हो गया था। वहीं खेत पर जाते समय सालिम 35 को रास्ते में बंदरों ने घेर लिया। बचकर भागते समय वह सड़क पर गिर गया था, इससे उसके कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों की वजह से बच्चों में खौफ है। जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर बंदरों को पकड़वाने की मांग करेंगे।
मां के साथ मंदिर जा रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा
हरसांव गांव निवासी नीटू ने बताया कि उनका आठ साल का बेटा जिगर मां के साथ मंदिर जा रहा था। रास्ते में कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। बचाव करने के बावजूद कुत्ते ने पैर में तीन जगह काट लिया। नीटू ने बताया कि आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को अलग-अलग अस्पतालों में लगी एआरवी
अस्पताल नए पुराने
जिला एमएमजी अस्पताल 99 107
जिला संयुक्त अस्पताल 49 102
संयुक्त अस्पताल लोनी 16 27
सीएचसी लोनी 23 29
सीएचसी डासना 16 56
सीएचसी मुरादनगर 22 35
सीएचसी मोदीनगर 24 38
सीएचसी भोजपुर 18 25