{"_id":"687546d098ce4f3fed031b3c","slug":"a-child-died-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-loaded-with-soil-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-677338-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद।
मोरटी स्थित साईंपुरम कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे यक्षित त्यागी (5) को ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर लग गई। ट्रॉली में मिट्टी लदी थी। घटना के बाद परिजन यक्षित को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। यक्षित के पिता ने चालक के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि साईंपुरम कॉलोनी निवासी निशांत त्यागी के मुताबिक 12 जुलाई को शाम लगभग साढ़े छह बजे उनका पांच वर्षीय बेटा यक्षित त्यागी पास में ही रहने वाले उनके चाचा कपिल त्यागी के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए ट्रैक्टर से यक्षित को टक्कर लग गई। हादसे के बाद आरोपी चालक व साथ में बैठा युवक वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गए। दोनों में से एक का नाम शंकर उर्फ काला बताया गया है। हादसे में घायल यक्षित को लेकर वो नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने यक्षित को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।