फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A case has been registered against a man posing as a crime branch officer for duping an old man of Rs 3.20 lakh.

Ghaziabad News: क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वृद्ध से 3.20 लाख ठगी के मामले में केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against a man posing as a crime branch officer for duping an old man of Rs 3.20 lakh.
मोदीनगर। नगर की उमेश पार्क कॉलोनी निवासी वृद्ध मोहनलाल भूटानी से क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 3.20 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उमेश पार्क कॉलोनी निवासी मोहनलाल भुटानी को बीते 20 नवंबर को अज्ञात कॉलर ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए जानकारी दी कि तुम्हारे नाम से खरीदे गए सिम कार्ड से दो करोड़ रुपये का फ्रॉड हुआ है। कॉलर ने खुद को अनुज अग्रवाल बताया और क्राइम ब्रांच का सीनियर अधिकारी बताकर किसी प्रदीप नाम के व्यक्ति से बात कराई। इसके बाद कई लोगों ने अधिकारी बनकर मोहनलाल से बात की और उन्हें फ्रॉड में गिरफ्तारी का डर दिखाया।
विज्ञापन

आरोपियों ने मोहनलाल से कहा कि उन्हें जांच में सहयोग के रूप में 3.20 लाख रुपये जमा करने होंगे तभी उनकी गिरफ्तारी बच सकती है। आरोपियों ने जांच के बाद रकम लौटाने का झांसा दिया। इसके बाद मोहनलाल ने आरोपियों के खाते में 3.20 लाख रुपये जमा करा दिए। कई दिन बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने संपर्क किया। कॉलर का मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार अनुज अग्रवाल, प्रदीप, कुलदीप राव, विपिन खन्ना और शिवम निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed