{"_id":"6817b0f8b634a584de0b1486","slug":"a-businessman-was-cheated-of-rs-3-lakh-in-the-name-of-selling-motor-parts-ghaziabad-news-c-30-ali1006-626698-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोटर पार्ट्स बेचने के नाम पर व्यापारी से तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोटर पार्ट्स बेचने के नाम पर व्यापारी से तीन लाख की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी व्यापारी से मोटर पार्ट्स बेचने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि माल देखने पश्चिम बंगाल पहुंचे कर्मचारियों को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मामन रोड स्थित एईएस इलेक्ट्रिक स्टोर के डायरेक्टर आदिल खान ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि वह पुराने मोटर व मोटर पार्ट्स बेचने का व्यापार करते हैं। आरोप है कि नौ जनवरी को गाजियाबाद के गरिमा लॉजिस्टिक के संचालक सतीश कुमार गुप्ता ने फोन पर संपर्क किया और बताया कि उसके पार्टनर रमेश कुमार पांडेय के पास इलेक्ट्रिक मोटर उपलब्ध हैं। मोटर पश्चिम बंगाल में रखी हुई हैं।
12 जनवरी को सामान की डिटेल भेजी और एडवांस के तौर पर तीन लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने तीन लाख रुपये आरोपियों के खाते में जमा करा दिए। इसके बाद 15 जनवरी को मॉल की लोडिंग कराना तय हुआ था। इसके लिए उन्होंने अपने दो कर्मचारियों को माल की लोडिंग कराने के लिए पश्चिम बंगाल भेज दिया। आरोप है कि आरोपियों ने न तो माल लोड कराया और न ही रुपये वापस किए। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि कर्मचारियों को वापस नहीं बुलाया तो वह उनकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अशोक दुबे, सतीश कुमार गुप्ता और रमेश कुमार पांडेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।