फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   97427 voters increased in body in five years

पांच साल में निकाय में बढ़े 97427 मतदाता

Sat, 17 Jun 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sat, 17 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
97427 voters increased in body in five years
election Logo - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। निकाय मतदाता पुनरीक्षण सूची का काम लगभग पूरा हो चुका है। तीन क्षेत्रों की मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका के कारण क्रास चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में अब 30 जून के बाद ही प्रशासन फाइनल मतदाता सूची जारी करेगा।

विज्ञापन


फिलहाल अब तक की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2012 के मुकाबले इस बार निकाय चुनाव में 97427 अतिरिक्त मतदाता मतदान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मतदाता पुनरीक्षण के  बाद निकाय में कुल मतदाताओं की संख्या 208816 है। यानी इस बार 20 लाख से ज्यादा मतदाताओं को अपना मेयर चुनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


निकाय सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाता की संख्या 114141 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 947022 है। विशाल सिंह ने बताया कि 30 जून तक फाइनल सूची आ जाएगी, मोदीनगर, मुरादनगर और निवाड़ी मतदाता सूची में कुछ बदलाव आ सकते हैं। 30 जून तक एसडीएम को इन इलाकों की मतदाता सूची का क्रास चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने हैं मतदाता
निकाय             पुरुष             महिला             कुल
गाजियाबाद        714329          592376        1306705
मोदीनगर           59272            53257          112529
मुरादनगर          42617             38363             80980
लोनी             216116          173821           190047
खोड़ा              80577           64193           144770
निवाड़ी             4023             3603              7630
पतला              4073             3428               7501
फरीदनगर          4907             4421               9328
डासना            15117           13556              28673

मोदीनगर, मुरादनगर और निवाड़ी मतदाता सूची में झोल
निकाय सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मोदीनगर, मुरादनगर और निवाड़ी की मतदाता सूची में फर्जी नाम होने की आशंका है। ऐसे में यहां के एसडीएम को मतदाता सूची की क्रास चेकिंग करने के आदेश दिए हैं।


विशाल सिंह ने बताया कि तीनों ही जगह पर मानक से अधिक मतदाता संख्या सामने आ रही है। दरअसल मानक के  मुताबिक किसी भी क्षेत्र के मतदाता की संख्या वहां के  कुल संख्या के करीब 65 प्रतिशत होती है। मोदीनगर, मुरादनगर और निवाड़ी में यह संख्या 73 प्रतिशत से भी अधिक है, ऐसे में 30 जून तक एसडीएम को सूची की क्रास चेकिंग कर रिपोर्ट मंगवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed