फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छह लाख घरों में पहुंचेगा मतदान जागरूकता पत्र

छह लाख घरों में पहुंचेगा मतदान जागरूकता पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
छह लाख घरों में पहुंचेगा मतदान जागरूकता पत्र
छह लाख घरों में जाएगा मतदाता जागरूकता पत्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर अनूठी मुहिम शुरू की जा रही है। मतदान की तिथि से एक दिन पहले तक छह लाख घरों तक चिट्ठी पहुंचाई जाएगी। पहले चरण में तीन लाख घरों तक चिट्ठी पहुंचाई जा रही हैं, जिसमें लोगों से अपील की जाएगी कि वो लोकतंत्र के पावन पर्व में अपने पसंद का प्रत्याशी चुनने के लिए वोट करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि प्रशासन की कोशिश है कि अधिक संख्या में लोग बेखौफ होकर मतदान करें। उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने छह लाख घरों तक चिट्ठी भेजना का लक्ष्य रखा है। चिट्ठी के अंदर एक कार्ड होगा, जिसमें लोगों से अपील की जाएगी कि वो मजबूत लोकतंत्र और अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनने के लिए मतदान केंद्र पर जाकर वोट करें। इसके लिए अलग से टीमें लगाई जा रही है जो छह लाख घरों तक चिट्ठी पहुंचाने का काम करेंगी। तीन लाख कार्ड छपकर आ चुके हैं और शेष भी जल्द छपकर आ जाएंगे। चिट्ठी के साथ ही सभी घरों में वोटर जागरूकता गाइड भी भेजी जाएगी। इसी बीच दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। वोटर आईडी कार्ड बांटने का काम भी शुरू हो गया। विशेष कैंप के जरिए जोड़े गए मतदाताओं के कार्ड भी जल्द बनकर आ जाएंगे, जिसके बाद उनका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed