{"_id":"5aa57a7b4f1c1bc1758b4ec8","slug":"91520794235-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे बाजार को लेकर बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे बाजार को लेकर बढ़ी परेशानी
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे बाजार को लेकर बढ़ी परेशानी
खुर्जा। इतवार के दिन लगने वाले संडे बाजार पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे है। जाम से निजात और व्यापारियों की शिकायत के बाद प्रशासन ने संडे बाजार को पॉलीटेक्निक मैदान में शिफ्ट कर दिया था, लेकिन अब पॉलीटेकिभनक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डीएम-एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजते हुए बाजार को नहीं लगने देने की बात कही है। उन्होनें पत्र में विभागीय अफसरों की मंजूरी नहीं मिलने की बात कही है।
इसके बाद परेशान व्यापारियों ने विधायक को शिकायत दी। विधायक के आश्वसन पर रविवार को बाजार लगा रहा। नगर विधायक बिजेंद्र सिंह ने कॉलेज प्रधानाचार्य से किसी प्रकार बात करते हुए बाजार लगवाया। विधायक ने कहा कि गरीब की रोजी-रोटी नहीं छिनने दी जाएगी। प्रशासन से वार्ता कर बाजार के लिए कोई अन्य स्थान जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कॉलेज प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि विभागीय अफसरों ने बाजार को मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। इस बाबत वह डीएम-एसडीएम और अफसरों को पत्र लिख चुके हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि आगे से वह किसी भी हाल में मैदान में बाजार नहीं लगने देंगे।