फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8.32 lakhs were cheated from a young man by luring him with double the profit

Ghaziabad News: दोगुना लाभ का लालच देकर युवक से ठगे 8.32 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
8.32 lakhs were cheated from a young man by luring him with double the profit
गाजियाबाद। एक माह में दोगुना लाभ कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने वेव सिटी स्थित ड्रीम होम्स निवासी सौरभ से 8.32 लाख रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निजी कंपनी में कार्यरत सौरभ ने बताया कि 27 फरवरी को उनके पास शिवानी नाम की महिला का फोन आया था। उसने कहा कि वह अपनी कंपनी के जरिये निवेश कराने का काम करती है। इसके बदले वह कुल लाभ पर 20 फीसदी कमीशन लेती है। आरोपी ने कहा कि बाजार अगर सही चलता रहा तो जितनी रकम वह निवेश करेंगे, एक माह में ही उससे दोगुना लाभ होगा। उसकी बातों में आकर सौरभ ने प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड किया। उसमें अपने खाते सहित अन्य जानकारी भर दी। आरोपी के कहने के अनुसार वह दिए गए खाते में रकम ट्रांसफर करते रहे। उन्होंने कुल 8.32 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी उनसे और रकम भेजने को कह रहे थे लेकिन तब तक उनको ठगी का अहसास हुआ। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही शातिरों को ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed