फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑनलाइन नीलामी में आवंटियों की जेब पर नहीं पड़ेगा भार

ऑनलाइन नीलामी में आवंटियों की जेब पर नहीं पड़ेगा भार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन नीलामी में आवंटियों की जेब पर नहीं पड़ेगा भार
ऑनलाइन नीलामी में आवंटियों की जेब पर नहीं पड़ेगा भार
विज्ञापन


गाजियाबाद। जीडीए की संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी की लागू होने वाली नई व्यवस्था में आवंटियों की जेब पर कोई भार नहीं पड़ेगा। जीडीए ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले आवंटियों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगा। आवंटियों को राहत देने के लिए जीडीए ने स्टील अथॉरिटी की संस्था एमएसटीसी कारपोरेशन की जगह एचडीएफसी बैंक का चुनाव किया है। प्राधिकरण और एचडीएफसी बैंक के बीच एमओयू साइन हो गया है।
नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले जीडीए की ओर से पहले चरण में 2000 वर्ग मीटर से बड़ी संपत्तियों के मूल्य सहित विस्तृत जानकारी सिस्टम में फीड की जाएगी। ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में एचडीएफसी बैंक को शामिल करने के लिए प्राधिकरण ने पहले विधि अनुभाग से विधिक राय मांगी थी। विधि अनुभाग की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद करार पर हस्ताक्षर हो गए हैं। जीडीए ने पेमेंट गेटवे उपलब्ध नहीं कराने के कारण स्टील अथॉरिटी की संस्था एमएसटीसी कारपोरेशन के साथ समझौते से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

एमएसटीसी के प्लेटफार्म में पहले आवंटियों की जमा राशि उनके खाते में जाती। फिर उसे जीडीए को ट्रांसफर करने का प्रावधान था। प्राधिकरण की आपत्ति आवंटियों से संपत्ति नीलामी में कुछ कमीशन को लेने पर थी। इसके चलते जीडीए ने एचडीएफसी बैंक को नीलामी प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय किया है। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में एचडीएफसी बैंक के साथ एमओयू साइन किया गया है। प्रक्रिया शुरू करने से पहले संपत्तियों के मूल्य सहित विस्तृत जानकारी सिस्टम में फीड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल तक एचडीएफसी देगा कस्टमर सपोर्ट
ऑनलाइन नीलामी की नई व्यवस्था में एचडीएफसी बैंक एक साल तक जीडीए को अपने कर्मचारियों के जरिए कस्टमर सपोर्ट देगा। नए सिस्टम से सामंजस्य बिठाने के लिए जीडीए के कंप्यूटर अनुभाग के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed