{"_id":"5ad4ead04f1c1b65098b4cda","slug":"81523903184-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी की बैठक में नहीं पहुंचे डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी की बैठक में नहीं पहुंचे डीएफओ
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी की बैठक में नहीं पहुंचे डीएफओ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के नोडल अधिकारी और होमगार्ड्स के प्रमुुख सचिव कुमार कमलेश ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नोडल अधिकारी की बैठक में डीएफओ के न पहुंचने पर स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए हैं।
नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में अव्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ को फटकार लगाते हुए अफसर-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए। इसके अलावा बैठक में डीएफओ के न पहुंचने के चलते नोडल अधिकारी ने डीएम को स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने भूमाफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण ठीक से होने पर अफसरों के कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने जिले में लूट, डकैती, चोरी, हत्या आदि के मामले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया। जिसमें एसपी सिटी ने दावा किया कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बैठक में नोडल अधिकारी ने 50 लाख से अधिक के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। मौके पर सीडीओ जसजीत कौर, एसपी सिटी, एसपी देहात समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।