फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भरने को जल्द खत्म होगा इंतजार

एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भरने को जल्द खत्म होगा इंतजार

Mon, 05 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भरने को जल्द खत्म होगा इंतजार
एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भरने को जल्द खत्म होगा इंतजार
विज्ञापन


गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भरने का शहरवासियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। पर्यावरण मंत्रालय इसकी एनओसी पर इसी सप्ताह फैसला ले सकता है। जीडीए अधिकारियों का मानना है कि दो-तीन दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी है, क्योंकि माह के तीसरे सप्ताह में यानी 21 फरवरी को एलिवेटेड रोड के मामले पर एनजीटी में सुनवाई होनी है। इससे पहले मंत्रालय को अपनी स्थिति साफ करनी होगी। एनओसी मिलते ही रोड शुरू हो जाएगी।
एनओसी के बाबत जीडीए अधिकारी पर्यावरण मंत्रालय के संपर्क में हैं। इस रोड को खोलने से पहले एनजीटी के आदेश पर शासन ने जीडीए को पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी लेने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि एलिवेटेड रोड पर कड़कड़ मॉडल गांव निवासी सुशील राघव ने याचिका दायर की थी। उन्होंने बर्ड सेंचुरी और झील की जमीन पर रोड के निर्माण का मुद्दा उठाया था, जिस पर एनजीटी ने जीडीए को छह माह के भीतर पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी लेने के आदेश दिया था। दिसंबर 2017 में जीडीए ने पर्यावरण मंत्रालय में आवेदन किया। उसके बाद से मामला केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय में लंबित है।
विज्ञापन


10.30 किमी लंबी इस रोड से मिलेगी बड़ी राहत
यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक बनी 10.30 किमी की एलिवेटेड रोड से शहरवासियों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। 1248 करोड़ रुपये की इस परियोजना पर चौपहिया वाहनों के लिए 80 किमी व दोपहिया वाहनों की गति सीमा अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा तय करने की तैयारी है। इस रोड की भार की क्षमता 100 टन है, जबकि इसे तीन गुना भार डालकर परखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed