फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑटो में बैठाकर सवारियों को लूटने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार

ऑटो में बैठाकर सवारियों को लूटने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2017 09:48 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
ऑटो में बैठाकर सवारियों को लूटने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो में बैठाकर सवारियों को लूटने और सामान लेकर फरार हो जाने वाले गैंग को साहिबाबाद पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों और लूटी गई ज्वेलरी को खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मंगलसूत्र समेत लूटी गई लाखों की ज्वेलरी बरामद की गई है। इन बदमाशों ने 18 दिसंबर को दो महिलाओं को लूटा था।
विज्ञापन


एसएसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नफीस उर्फ पप्पन, शकील मुस्तफाबाद लोनी के और सलमान प्रेमनगर लोनी के रहने वाले हैं। पकड़ा गया सुनार प्रदीप वर्मा भी लोनी के बलराम नगर में रहता है। उन्होंने बताया कि नफीस, शकील और सलमान तीनों ऑटो में सवारियों को बैठा लेते हैं और फिर सीएनजी भरवाने या अन्य किसी बहाने से सवारियों को उतार देते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद मौका पाकर उनका सामान लेकर भाग जाते हैं। सवारियों के बैग में जो ज्वेलरी मिलती थी, उसे वह प्रदीप वर्मा सुनार को बेच देते थे। एसएसपी ने बताया कि 18 दिसंबर को इन बदमाशों ने फिरोजाबाद की रहने वाली महिला और उसकी नातिन का सामान लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश सीएनजी भरवाने के बहाने भोपुरा के पास महिला और उसकी नातिन को ऑटो से उतारकर फरार हो गए थे। महिला ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के बैग में करीब आठ तोले सोने के जेवर थे। महिला लोनी में रिश्तेदार के यहां जा रही थी।


ऑटो में बैठे तो बरतें सावधानी
एसएसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि ऑटो में बैठते वक्त सवारियों को सावधानी बरतनी चाहिए। खासतौर से अगर महिलाएं अकेली सफर कर रहीं हो तो ऑटो में बैठने से पहले मोबाइल से ऑटो की नंबर प्लेट और ड्राइवर का फोटो खींच लें। इन्हें अपने घरवालों को व्हाट्सएप पर भेज दें। ताकि घटना होने पर आरोपी पकड़े जा सके। परिजन और पुलिस ऑटो को तलाश सके। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही शहर में चलने वाले सभी ऑटो को यूनिक नंबर देने की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए आरटीओ से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed