फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8.15 lakhs looted from accountant by putting chilli powder in his eyes

Ghaziabad News: आंखों में मिर्ची डालकर मुनीम से 8.15 लाख लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
8.15 lakhs looted from accountant by putting chilli powder in his eyes
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में नेहरूनगर पुल के नीचे सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने आइसक्रीम कारोबारी के मुनीम की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 8.15 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोद प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

लालकुआं निवासी अमित कुमार आइसक्रीम कारोबारी सिद्धार्थ रस्तोगी के यहां बतौर मुनीम कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनको राजनगर की कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में कंपनी के 8.15 लाख रुपये जमा करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह नेहरूनगर पुल के नीचे पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। रुकते ही उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। आरोपियों ने स्कूटी में रखा बैग लूट लिया और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित कुमार को एमएमजी में भर्ती कराया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। कंपनी के मालिक सिद्धार्थ रस्तोगी ने अज्ञात के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अमित उनके यहां 2011 से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed