फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8 year old child dies due to car collision

Ghaziabad News: कार की टक्कर से 8 साल के बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
8 year old child dies due to car collision
साहिबाबाद। जनकपुरी खजुरी पार्क के पास परिवार के साथ गोल गप्पे खा रहे 8 साल के बच्चे की टक्कर लगने से मौत होने के मामले में नाबालिग चालक समेत अन्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को पकड़ा और चालक के मामा को गिरफ्तार किया है। इस घटना में महिला समेत चार लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन में नितिन परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बाहर अपने परिवार पत्नी, लड़का, लड़की के साथ जा रहे थे। खजुरी पार्क के पास खड़े होकर गोल गप्पे खाने लगे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए उनके परिवार को टक्कर मार दी। उनका आरोप है कि कार को एक लड़का नशे की हालत में चला रहा था। कार में कुछ लड़के और लड़की भी बैठी थीं। टक्कर लगने से सभी लोग चोटिल हो गए। उनके बेटे युवराज उर्फ कुशाल(8) की हालत गंभीर हो गई। सभी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कुशाल को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। अन्यों का भी इलाज हुआ। इस मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कार को 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। कार में और सदस्य भी सवार थे। पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है। 17 वर्षीय चालक को पकड़ लिया है। नाबालिग को कार देने वाले कार मालिक (नाबालिग के मामा) किशान थापा निवासी शालीमार गार्डन को भी गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में गोल गप्पे बेचने वाले अखिलेश को भी चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया था

पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि कार चलाने के दौरान कुछ लोग सामने थे। उन्होंने कार की स्पीड़ को कम करने की कोशिश की। वह ब्रेक दबाने लगे, लेकिन ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर चला गया और कार की स्पीड तेज हो गई। इसके बाद वह कार को कंट्रोल नहीं कर सके और घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed