{"_id":"65effa5a2eacfd0fff090dfa","slug":"8-trucks-caught-carrying-pan-masala-by-evading-gst-fine-of-rs-24-lakh-recovered-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-329963-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीएसटी चोरी कर पान मसाला ले जाते 8 ट्रक पकड़े, 24 लाख का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीएसटी चोरी कर पान मसाला ले जाते 8 ट्रक पकड़े, 24 लाख का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग की टीम ने जीएसटी चोरी कर आठ ट्रकों में ले जाए जा रहे पान मसाला व अन्य परचून सामान को पकड़ा है। सूचना पर की गई कार्रवाई में अधिकारियों ने 15.90 लाख का माल सीज किया है। टीम ने इन ट्रकों में पकड़े गए माल की एवज में 24 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला है।
राज्यकर विभाग के जोन-दो के अपर आयुक्त दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिक्किम लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट नाम की फर्म की ओर से उत्तर पूर्वी राज्यों, बिहार, झारखंड समेत कई अन्य प्रदेशों में माल ढुलाई का काम किया जाता है। सूचना मिली थी कि इस ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से बड़ी मात्रा में किराना, परचून और पान मसाला व अन्य सामान आधे-अधूरे प्रपत्रों के आधार पर भेजा जा रहा है। इसमें जीएसटी चोरी की जा रही है। इसी आधार पर इस फर्म को चिह्नित कर लिया गया था। इसके बाद कार्रवाई की गई और टैक्स चोरी पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि इन आठ वाहनों से वसूली गई 24 लाख की रकम को राज्य सरकार के खाते में जमा कराया गया।
इसके साथ ही सभी सचल दल इकाइयों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस ट्रांसपोर्ट कंपनी का कोई वाहन बिना जांच न निकाला जाए। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के जो वाहन वापस आते हैं उनमें बड़ी इलायची, छोटी इलायची, जीरा, सुपारी समेत अन्य वस्तुओं का परिवहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि बीती फरवरी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के 34 वाहनों में टैक्स चोरी पकड़ी गई और इनमें 91.41 लाख का माल सीज किया गया। इनसे 83.52 लाख रुपये राज्य सरकार के खाते में जमा कराए जा चुके हैं।