फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   75 million from the budget of the city 112 roads Snvrengi

7.5 करोड़ के बजट से संवरेंगी शहर की 112 सड़कें

Tue, 19 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
75 million from the budget of the city 112 roads Snvrengi
खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला

शहर की 112 सड़कें अब जल्द ही गड्ढामुक्त नजर आएंगी। नगर निगम इन सड़कों पर पैचवर्क कराने के लिए 7.5 करोड़ का बजट खर्च करेगा। मंगलवार को निगम का निर्माण विभाग पैच वर्क के टेंडर जारी करेगा। 15 दिन में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर गड्ढे भरने का काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, महापौर अशु वर्मा ने पूरी सड़क बनाने की बजाय गड्ढे भरकर मुख्य मार्गों को दुरुस्त कराने की प्लानिंग की थी। सड़कों का पुनर्निर्माण अब उसी दशा में कराया जाएगा जब वह पूरी तरह जर्जर हो गई हो।
विज्ञापन


महापौर ने सभी पार्षदों से ऐसी सड़कों की सूची मांगी थी, जिनमें गड्ढे हाें। इस सूची के मिलने के बाद निर्माण विभाग ने पैचवर्क का एस्टिमेट तैयार करा लिया है। महापौर अशु वर्मा ने बताया कि कविनगर, सिटी, विजयनगर, वसुंधरा और मोहननगर जोन में पैचवर्क का काम मई महीने से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में मुख्य मार्गों को गड्ढामुक्त बनाया जाएगा। दूसरे चरण में कालोनियों की अंदरूनी सड़कों पर पैचवर्क कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed