फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   75 lakh rupees were cheated in the name of getting the contract

Ghaziabad News: ठेका दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
75 lakh rupees were cheated in the name of getting the contract
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की इस्लाम नगर कॉलोनी निवासी फरहत अली ने ग्रेटर नोएडा में सरकारी काम दिलाने का झांसा देकर सात आरोपियों पर 75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित और उसके साझीदार ने काम लेने की एवज में बतौर सिक्योरिटी 60 लाख रुपये जमा किए। जबकि कॉन्ट्रैक्टर से डील कराने की एवज में तीन आरोपियों ने 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित फरहत अली के मुताबिक उनके परिचित शफीकुर्रहमान खान निवासी सुखदेव विहार दक्षिण दिल्ली ने उन्हें बताया कि उनके साथ राकेश वर्मा और सिकंदरखान सरकारी भवनों के निर्माण का काम करते हैं। राकेश और सिकंदरखान के परिचित केशव कुमार जिसकी फर्म सर्वश्री शोभा डेवलपर्स ग्रेटर नोएडा में है, उनके पास जीटा-वन में सरकारी काम का टेंडर है। झांसा दिया कि उनके पास अन्य कई बड़े काम हैं। वह किसी अन्य ठेकेदार से काम कराना चाहते हैं। केशव कुमार व अन्य ने मीटिंग के दौरान खुर्जा स्थित टीएचडी का टेंडर भी अपने पास होने का दावा किया और कुछ फर्जी दस्तावेज भी दिखाए। विश्वास कर शोभा डेवलपर्स से जीटा-वन में काम के लिए बतौर सिक्योरिटी 60 लाख रुपये तय हुए, जिनका भुगतान नकद और बैंक चेक द्वारा कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने आश्वासन दिया कि 30 दिनों में काम शुरू हो जाएगा। साथ ही 60 लाख रुपये के चेक भी केशव कुमार ने पीड़ित और उनके पार्टनर को सौंपे हैं। काम दिलाने और मीटिंग कराने की एवज में राकेश वर्मा उर्फ रॉकी, सिकंदर खान और शफीकुर्रहमान खान ने 15 लाख रुपये लिए। 30 दिन बीतने पर जब काम नहीं मिला तो उन्होंने रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शफीकुर्रहमान खान निवासी सुखदेव विहार दक्षिण दिल्ली, राकेश वर्मा निवासी भारत अपार्टमेंट शालीमार गार्डन साहिबाबाद, सिकंदरखान सुखदेव विहार दक्षिणी दिल्ली, केशव कुमार निवासी पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट साकीपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर, बालविंदर सिंह व केसर खान निवासी अज्ञात, अजय बंसल निवासी सत्यम बिल्डिंग राजनगर कविनगर और राकेश वर्मा उर्फ रॉकी निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article