{"_id":"64f62f48327b03a9370d4134","slug":"74-local-trains-will-remain-closed-on-9th-september-and-91-on-10th-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-191046-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 9 सितंबर को 74 व 10 को 91 लोकल ट्रेन रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 9 सितंबर को 74 व 10 को 91 लोकल ट्रेन रहेंगी बंद
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली में जी-20 समिट की वजह से जहां 9 व 10 सितंबर को 40 एक्सप्रेस ट्रेनों का गाजियाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर ठहराव करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, 9 सितंबर को 74 लोकल ट्रेन बंद रहेंगी। इसके अलावा चार ट्रेनों को डायवर्ट कराया जाएगा और 15 ट्रेनों का ठहराव साहिबाबाद, ओखला व साहिबाबाद में रहेगा। 10 सितंबर को कुल 91 लोकल ट्रेन बंद रहेंगी। चार ट्रेनों को निजामुद्दीन और साहिबाबाद में डायवर्ट कराया जाएगा। 15 ट्रेनों का ठहराव साहिबाबाद, ओखला व निजामुद्दीन में कराया जाएगा। 11 सितंबर की सुबह भी ट्रेन नंबर-4283 व 4286 कैंसिल रहेंगी। फिलहाल नार्दर्न रेलवे ने कैंसिल, डायवर्ट और गंतव्य से पहले ठहराव पर रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची गाजियाबाद रेलवे प्रबंधन को उपलब्ध करा दी है। इसी हिसाब से अधिकारियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 11 सितंबर को रेलवे के उच्चाधिकारियों की ओर से ट्रेनों के संचालन का अगला कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
-एक्सप्रेस ट्रेन भी रहेंगी कैंसिल :
9 व 10 सितंबर को 40 एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल रहेंगी। 12 ट्रेनों को टर्मिनल बदलकर निकाला जाएगा और चार ट्रेन 8, 9 व 10 सितंबर को डायवर्ट रहेंगी। इसके अलावा 8, 9 सितंबर को 20 ट्रेनों का ठहराव गाजियाबाद, साहिबाबाद में होगा। 10 सितंबर को भी 17 ट्रेनों का ठहराव गाजियाबाद में रहेगा। तीन ट्रेन साहिबाबाद मेें रुकेंगी। इस बारे में नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 8 व 11 सितंबर को ट्रेनों के समय और डायवर्जन में आंशिक बदलाव रहेगा। इसके अलावा 9 व 10 सितंबर को विस्तृत बदलाव रहेगा। यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -