फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   72 year old man commits suicide by hanging himself in Sapphire Society

Ghaziabad News: सफायर सोसायटी में 72 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
72 year old man commits suicide by hanging himself in Sapphire Society

विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सफायर सोसायटी में बेटी के साथ रहने वाले रविश कुमार बंसल (72) ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुजुर्ग का शव 16वीं मंजिल की सीढि़यों की ग्रिल पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविश स्वस्थ्य थे और कोई विवाद भी नहीं था। हालांकि, उनकी पत्नी उनसे अलग बेटे के पास रहती थीं।
रविश कुमार बंसल अपनी बेटी रेनू बंसल के परिवार के साथ सोसायटी की 16वीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात रविश खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। सुबह करीब चार बजे पड़ोसी युवक ने रविश का शव ग्रिल पर लटका देखा। सूचना पर मोरटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविश बंसल के शव पर चोट के निशान नहीं थे। पड़ोसी ने बताया कि फ्लैट का दरवाजा लॉक नहीं था। रविश कुमार की पत्नी सती बंसल अपने बेटे और बहू के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर सिटी सोसायटी में रहती हैं। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। घरेलू कलह या बीमारी की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

नौकरीपेशा हैं बेटी और दामाद

रेनू बंसल ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पति रंजन गुप्ता दोनों ही अलग-अलग नौकरी करते हैं। वह दोनों सुबह 10 बजे ड्यूटी पर चले जाते थे और देर शाम तक लौटते थे। फ्लैट में दोनों बच्चों के साथ उनके पिता रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed