{"_id":"5ccbf53abdec2207132d5699","slug":"71556870458-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामचीन स्कूल ने जिस छात्रा को कमजोर बताकर नहीं दिया दाखिला, उसने हासिल किए 95.8 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामचीन स्कूल ने जिस छात्रा को कमजोर बताकर नहीं दिया दाखिला, उसने हासिल किए 95.8 प्रतिशत
Fri, 03 May 2019 01:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला,गाजियाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला,गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल चाइल्ड वैभवी सिंह अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद में दो साल पहले जिस छात्रा को शहर के एक नामचीन स्कूल ने कमजोर बताकर दाखिला नहीं दिया था, उस स्पेशल चाइल्ड वैभवी सिंह ने 12वीं मे 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस सफलता पर मां रनिता सिंह ने खुशी के साथ दर्द भी बयां किया।
विज्ञापन
रनिता सिंह भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व 10वीं के बाद बेहतर पढ़ाई के लिए वैभवी को शहर के एक नामचीन स्कूल में दाखिला दिलाना चाहती थीं। इसके लिए वैभवी का टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन
स्कूल ने टेस्ट में वैभवी के अंक अच्छे नहीं होने की बात कहकर दाखिला देने से इंकार कर दिया था। बाद में कैंब्रिज स्कूल में दाखिला लिया। रनिता ने बताया कि आज उनकी बेटी ने साबित कर दिया कि उसके बढ़ते हुए कदम को कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
जो लोग स्पेशल चाइल्ड को कमतर आंकते हैं, उनके लिए वैभवी ने अपनी सफलता की इबारत लिख खुद को साबित किया है।
वैभवी ने इतिहास में 100, इंग्लिश में 86, राजनीति शास्त्र में 97, मनोविज्ञान में 97 और समाजशास्त्र में 99 अंक हासिल किए हैं। रनिता ने फेसबुक पर रिजल्ट डालते हुए अपना दर्द बयां किया।